Foreign Exchange Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर घटकर 651.9 अरब डॉलर पर

Sun, Jul 07, 2024, 03:50

Source : Uni India

मुंबई 07 जुलाई (वार्ता)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में जबरदस्त गिरावट आने से 28 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 1.7 अरब डॉलर कम होकर 651.9 अरब डॉलर रह गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.7 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.3 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 572.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 42.7 करोड़ डॉलर कम होकर 56.53 अरब डॉलर पर आ गया।
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.01 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups