मुंबई। विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) और ऋतु सिंह स्टारर हॉरर भोजपुरी फिल्म भूत (Bhojpuri film Bhoot) का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है। मैडाज मूवीज प्रस्तुत (Madaz Movies presented) और वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन (World Wide Production) की नई फिल्म भूत के निर्माता प्रदीप सिंह(Pradeep Singh), समीर आफताब और प्रतीक सिंह हैं।
फिल्म भूत का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है। निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म भूत का ट्रेलर 09 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, जो और धमाकेदार होने वाला है। उन्होंने कहा कि भूत एक डरावनी कहानी है जो एक पुराने हवेली के रहस्यों और वहां मौजूद आत्माओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में थ्रिल, सस्पेंस और हॉरर के साथ-साथ कुछ दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।
प्रदीप सिंह ने बताया कि हॉरर फिल्म भूत में भूत का किरदार अभिनेत्री ऋतु सिंह निभाती नज़र आएंगी, जबकि अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में एक अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म भूत में विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह के साथ प्रियंका सिंह भी नज़र आएंगी।
फिल्म भूत का निर्देशन और लेखन अवधेश मिश्रा ने किया है।संगीतकार अमन श्लोक हैं,गीत साहिल सुल्तानपुरी एवं शेखर मधुर के हैं। डी ओ पी जगमिंदर सिंह , कोरियोग्राफर महेश आचार्य हैं और एक्शन हीरा यादव का है। विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म भूत दर्शकों को एक नई और रोमांचक हॉरर अनुभव देगी। हमने पूरी कोशिश की है कि फिल्म की कहानी और दृश्यावली दर्शकों को बांधे रखे और उन्हें एक असली हॉरर अनुभव दे सके।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 04, 2024, 12:25