स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रह प्रक्षेपित किए

Thu, Jul 04, 2024, 10:21

Source : Uni India

न्यूयॉर्क। अमेरिका में निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स (space company SpaceX) ने बुधवार को 20 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों (Starlink internet satellites) को कक्षा में प्रक्षेपित किया इनमें से 13 डायरेक्ट-टू-सेल क्षमताओं वाले हैं।

स्पेसएक्स के अनुसार तकनीकी समस्याओं (technical problems) के कारण दो घंटे की देरी के बाद फ्लोरिडा के कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से सुबह 4:55 बजे फाल्कन 9 रॉकेट पर उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया।

प्रक्षेपण के तुरंत बाद स्पेसएक्स का रॉकेट फाल्कन 9 प्रथम-चरण बूस्टर वापस लौटा और अटलांटिक महासागर में तैनात एक ड्रोनशिप पर उतरा। स्पेसएक्स मिशन विवरण के अनुसार आज का प्रक्षेपण इस विशेष बूस्टर के लिए 16वां प्रक्षेपण और लैंडिंग था।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups