Burnt effigy: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संसद राहुल गांधी का फूंका पुतला

Tue, Jul 02, 2024, 08:13

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर। राजस्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा (Yuva Morcha) ने हिन्दुओं पर संसद मे दिए बयान को लेकर लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मंगलवार को यहां पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी (Sloganeering against Congress) की। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की। श्री चेची ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक बताकर उनका अपमान किया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से एक समुदाय विशेष के लोगों के लिए हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से हिन्दुओं के खिलाफ दिए गए इस बयान को वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी हाय हाय, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं, राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगाए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups