Bhushi Dam: पुणे जिले के भूशी डैम में डूबे 5 पर्यटकों में से दो के शव बरामद, तीन लापता

Sun, Jun 30, 2024, 07:08

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। पुणे जिले के लोनावला (Lonavala) में रविवार को दोपहर के समय भूशी डैम इलाके में 5 पर्यटक झरने में डूब गए (5 tourists drowned in waterfall)। इसमें एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। इनमें दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोग लापता हैं। शिवदुर्ग मित्र नामक स्वयंसेवी संस्था (Voluntary organization named Shivdurg Mitra) के साथ फायर ब्रिगेड की टीम (Along with the fire brigade team) ने तलाशी अभियान चलाया है।

लोनावाला पुलिस के अनुसार आज दोपहर में भूशी डैम भर गया और यहां का दृश्य बहुत ही सुहावना हो गया। इससे यहां भारी संख्या में पर्यटक आए थे। इनमें से पुणे से आए अंसारी परिवार के पांच लोगों का पानी का अंदाज न मिल पाने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे पांचों डैम में डूब गये। इसकी जानकारी मिलते ही शिवदुर्ग मित्र नामक स्वयंसेवी संस्था के सदस्य, शहर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और दो पर्यटकों का शव बरामद कर लिए। डैम में तीन पर्यटकों की तलाश जारी है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups