One Tree in the Name of Mother: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी: यादव

Sun, Jun 30, 2024, 06:58

Source : Uni India

भोपाल.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ (One Tree in the Name of Mother) अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण (Environment) के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश (5.5 crore plants in Madhya Pradesh) में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

डॉ यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि उन्हें संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी को इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हैं। आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups