Battery plant fire: दक्षिण कोरिया के बैटरी संयंत्र में आग लगने से 20 से अधिक लोगों की मौत

Mon, Jun 24, 2024, 04:21

Source : Uni India

सोल। दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सोल के पास ह्वासोंग स्थित (Hwasong near Seoul) एक बैटरी संयंत्र (battery plant) में सोमवार को आग लगने के कारण 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। योनहाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों (Police and fire officials) के हवाले से बताया कि दुर्घटनास्थल से 20 से अधिक शव बरामद किये गये हैं, जहां 23 कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका थी। सोल से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण में ह्वासोंग स्थित एक प्राथमिक बैटरी संयंत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:31 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0131 बजे) आग लग गयी।

अनुमान जताया जा रहा है कि ये शव उन 23 कर्मचारियों के हैं, जो आग लगने के बाद नहीं निकल पाये थे। घटना के समय ड्यूटी पर 67 कर्मचारी मौजूद थे। स्थानीय समयानुसार अपराह्न लगभग 3:10 बजे आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी फैक्टरी के अंदर गये और संभावित पीड़ितों की तलाश की।

अग्निशमन अधिकारियों ने 159 अग्निशमन कर्मियों और 63 उपकरणों को आग बुझाने के काम में लगाया, लेकिन लीथियम बैटरी की लौ को बुझाने में कठिनाई आने के कारण उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। अनुमान है कि तीन मंजिला फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर लगभग 35,000 लीथियम बैटरियां रखी हुई थीं, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,300 वर्ग मीटर या उससे अधिक था। आंतरिक तलाशी अभियान से पहले, एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि चार लोग सांस के साथ धुआं चले जाने के कारण बीमार हो गये।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups