मुंबई, 17 जून (वार्ता)। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) (Eid-ul-Adha (Bakrid)) के अवसर पर लोगों को बधाई दी। श्री बैस ने एक संदेश में कहा, “सभी को ईद मुबारक, खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को! ईद-उल-अजहा का त्योहार गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिये त्याग, करुणा और दान का संदेश देता है। आइये, हम इन महान मूल्यों के प्रति खुद को प्रतिबद्ध करें, ताकि एक देखभाल करने वाला और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाया जा सके।”
श्री पवार ने राज्य के सभी लोगों को शुभकामनायें देते हुये कहा, “ शांति, त्याग और समर्पण का प्रतीक ‘बकरीद’ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य लायें! समाज में एकता, भाईचारा, सद्भाव बढ़ना चाहिये।”
उन्होंने कहा, “यह त्योहार समाज में गरीब, वंचित और हाशिये पर पड़े लोगों के कल्याण का भी संदेश देता है।”
श्री पवार ने अपील करते हुये कहा, “ हम सभी को परोपकारी और महान मूल्यों को संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए, जो सामाजिक प्रगति के लिये आवश्यक हैं। मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में मुस्लिम समुदाय द्वारा बलिदान का त्योहार पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। ”
छत्रपति संभाजीनगर शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर आसपास की 100 से ज़्यादा मस्जिदों एवं ईदगाहों में विशेष नमाज में शामिल हुये। मुख्य नमाज़ छावनी, रौज़ाबाग़ और उस्मानपुरा की ईदगाहों में अदा की गयी। पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने के लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने भी राज्य के लोगों को ईद की बधाई दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 17 , 2024, 02:53 AM