LPG Cylinder Explosion: मुंबई में बड़ा हादसा ! एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से नौ लोग घायल

Thu, Jun 06 , 2024, 12:58 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके (Chembur area) में गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर फटने (LPG Cylinder Explosion) से लगभग नौ लोग झुलस गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 07.30 बजे हुई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (fire department) के अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों को लगाया गया तथा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 08.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार विस्फोट के बाद लगी आग ने एक इमारत , बिजली के तारों और फर्नीचरों को अपने चपेट में ले लिया ।

घायलों का इलाज गोवंडी शताब्दी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत अभी स्थिर है। इनकी पहचान ओम लिंबजिया, अजय लिंबजिया, पूनम लिंबजिया, महक लिम्बाजिया, ज्योत्सना लिम्बाजिया, पीयूष लिम्बाजिया, नितिन लिम्बाजिया, प्रीति लिम्बाजिया, और सुदाम शिरसाट के रूप में की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups