फायर सेफ्टी में लापरवाही मनपा ने 17 मॉल्स को थमाया नोटिस

Tue, Jun 04 , 2024, 06:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मालाड मॉल का काटा पानी-बिजली
 मुंबई :
मनपा आयुक्त  भूषण गगरानी (Bhushan Gagrani) के निर्देश के बाद फायर ब्रिगेड ने मुंबई के मॉल का सर्वेक्षण (Mall Survey) शुरू किया। फायर ब्रिगेड (fire brigade) नेथे  मुंबई के 68 मॉल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पाया गया कि 48 मॉल्स में आग से बचने का उपाय किया गया था। वहीं फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले  17 मॉल्स को नोटिस जारी किया गया है। मालाड पश्चिम के एक मॉल में सोमवार को आग लग गई जो फायर सेफ्टी का पालन न करने वाले लिस्ट में था। मनपा ने मॉल को असुरक्षित घोषित करते हुए बिजली-पानी काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुंबई फायर ब्रिगेड (fire brigade) के एक अधिकारी ने बताया कि जिन मॉल्स को नोटिस दी गई है उन्हें  30 दिनों के भीतर फायर सेफ्टी लगाना होगा।
 फायर ब्रिगेड के प्रमुख संतोष सावंत ने कहा कि जिन 17 मॉल्स को नोटिस दी गई थी उसमें से मालाड वेस्ट स्थित मॉल को पिछले सप्ताह जांच में मिली खामी को सुधारने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को  उसी मॉल में आग लग गई। इसे गंभीरता से लेते हुए फायर ब्रिगेड ने उक्त मॉल को असुरक्षित घोषित कर दिया है और बिजली-पानी काट दिया है। इस कार्रवाई में मुंबई फायर ब्रिगेड ने महाराष्ट्र अग्नि निवारण और जीवन सुरक्षा उपाय 2006 के तहत जारी 'फायर एक्ट नोटिस' को रद्द करने और मॉल को 'तुरंत असुरक्षित' घोषित कर दिया। साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करने पर मॉल प्रबंधन को नया नोटिस जारी किया है। सेफ्टी नॉम्स न मानने वाले  मॉल का बिजली कनेक्शन और पानी कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups