Weight Loss Tips : वजन घटाने के लिए जीरे का पानी सबसे अच्छा है

Sun, Jun 02 , 2024, 01:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हालांकि वजन बढ़ना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसके चलते मोटापे से परेशान लोग तरह-तरह से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। खाना छोड़ने से लेकर महंगे डाइट प्लान और जिम में घंटों पसीना बहाने तक सब कुछ आजमाया जा रहा है। अगर आप भी वजन घटाने के सफर पर हैं तो आपको रसोई के मसाले वजन घटाने (Weight loss) में कारगर लगेंगे। वजन घटाने के लिए जीरे का पानी सबसे अच्छा विकल्प होगा। जीरे को पानी में मिलाकर पीने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

जीरा और करी पत्ता-

  • जीरे और करी का पानी न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है।
  • जीरे और करी पत्ते का पानी पीने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
  • जीरे में थाइमोल होता है. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है जबकि करी पत्ते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बॉडी डिटॉक्स के लिए कारगर होते हैं।

तरीका -

  • रात को एक गिलास पानी में जीरा और करी पत्ता डाल कर रख दें.
  • सुबह इस पानी को उबाल लें।
  • पानी ठंडा होने पर इसे छान लें और पी लें।

जीरा और नींबू-

  • वजन घटाने के लिए जीरे को नींबू के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
  • जीरा और नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।
  • जीरे को पानी और नींबू के साथ मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो वजन घटाने की प्रक्रिया और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

तरीका -

  • एक गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रखें।
  • सुबह इस पानी को उबाल लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं और इस पानी को खाली पेट पिएं।

जीरा और अदरक-

  • जीरे और अदरक का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
  • यह पानी शरीर में सूजन को कम करता है और पाचन में सुधार करता है।
  • यह पानी शरीर को डिटॉक्स करता है।

तरीका -

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालें।
  • सुबह इस पानी को आधा होने तक उबालें.
  • फिर इस पानी को छान लें और खाली पेट पी लें

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups