ऑपरेशन के लिए सेना, नेवी, एनडीआरएफ, और फायर ब्रिगेड ने की रेकी
मुंबई : बारिश के दौरान भूस्खलन, जर्जर इमारतों (landslide, dilapidated building) के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी पैदा होने पर नागरिकों की मदद कैसे की जाए इसके लिए सेना, नेवी, एनडीआरएफ, और फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade team) ने मुंबई में जगह जगह जाकर कई स्थानों की रेकी की है। मुंबई में आपातकाल में मनपा आपातकालीन विभाग और मुंबई में मानसून के दौरान अन्य एजेंसियों के बीच कैसे बेहतर समन्वय हो इसका भी निरीक्षण किया गया।
मनपा आपातकालीन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान भारी बारिश के साथ-साथ जर्जर इमारतों, भूस्खलन वाले इलाकों और निचले इलाको में जलजमाव जैसी आपात स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। बचाव और राहत कार्यों में उचित समन्वय बनाए रखना चाहिए। इसके लिए दो दिवसीय वर्कशॉप के जरिए संबंधित एजेंसियों के साथ विभिन्न स्थानों पर रेकी किया जा रहा है। मुंबई में ऐसे 105 स्थान हैं जहा पर मानसून के दौरान मुंबई में काम करने वाली एजेंसियों ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। रेकी करें का काम आज भी किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इसमें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, एनडीआरएफ, मनपा आपातकालीन विभाग , मुंबई फायर ब्रिगेड और मनपा के सभी वार्ड के सहायक आयुक्त वार्ड और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मकसद यह जांच करना है कि आपातकालीन स्थिति में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर राहत कार्य पहुंचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और आपदा में फंसे नागरिकों को बचाते हुए कैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकता है।
23 मई 2024 को मुंबई में प्री-मॉनसून तैयारियों (Pre-monsoon preparations) को लेकर मनपा मुख्यालय में सभी एजेंसियों की बैठक हुई थी। मनपा अधिकारी ने बताया कि मुंबई की घनी आबादी वाले इलाकों में राहत कार्य पहुंचाने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपात स्थिति में मदद पहुंचाने के सबसे नजदीक और आसान रास्ते क्या हैं। राहत कार्य के लिए वाहनों के मार्ग कहां से आसान होंगे इसका निरीक्षण किया गया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम समय में आसानी से घटनास्थल तक कैसे पहुंचेंगी इसका भी निरक्षण किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 31 , 2024, 07:02 AM