महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

Fri, May 31 , 2024, 06:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० गुजरात-कर्नाटक की अपेक्षा राज्य में अधिक इन्वेस्टमेंट
० बोलने में नहीं, काम करने के लिए चाहिए साहस: फडणवीस
मुंबई।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि महाविकास आघाड़ी काल (Mahavikas Aghadi period) में निवेश आकर्षित करने में पिछड़ गया महाराष्ट्र फिर से लगातार दो साल तक पहले स्थान पर रहा है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI में महाराष्ट्र लगातार दूसरे साल नंबर 1 पर रहा। उन्होंने विपक्ष पर ताना मारते हुए कहा कि बोलने में नहीं, काम करने के लिए साहस चाहिए।
भारत सरकार की एजेंसी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने गुरुवार को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने "एक्स" पर पोस्ट कर विरोधियों पर तंज कसते हुए महाराष्ट्र में निवेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफडीआई आकर्षित करने में महाराष्ट्र 2022-23 में पहले नंबर पर रहा। अब 2023-24 वित्तीय वर्ष में भी पहले नंबर पर आया है। वित्तीय वर्ष 2023-23 में 1,18,422 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,25,101 करोड़ का निवेश हुआ। इन वित्तीय वर्षों में गुजरात में हुए कुल निवेश की तुलना में महाराष्ट्र में दो गुना निवेश हुआ और दूसरे नंबर पर रहे गुजरात और तीसरे नंबर पर रहे कर्नाटक के संयुक्त योग से अधिक है।  
देश स्तर पर बात की जाए तो जनवरी से मार्च 2024 की अंतिम तिमाही के दौरान घरेलू स्तर पर विदेशी निवेश 33.4 प्रतिशत बढ़कर 12.38 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9.28 बिलियन डॉलर था। पूंजी बाजार में विदेशी निवेश भी 2022-23 में 71.35 बिलियन डॉलर से घटकर मार्च 2024 के अंत में 70.95 बिलियन डॉलर हो गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में देश में अब तक का सबसे अधिक 84.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी निवेश आया। पिछले वित्तीय वर्ष में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, केमैन द्वीप, जर्मनी और साइप्रस जैसे प्रमुख देशों से निवेश प्रवाह कम रहा, जबकि नीदरलैंड और जापान (Netherlands and Japan) से इसमें वृद्धि हुई।

किस राज्य में कितना निवेश
महाराष्ट्र: 33 प्रतिशत  
कर्नाटक: 22 प्रतिशत
गुजरात: 17 प्रतिशत
दिल्ली: 14 प्रतिशत
तमिलनाडु: 5 प्रतिशत

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups