माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली महाराष्ट्र की पहली पुलिस अधिकारी
मुंबई। नाशिक में पुलिस इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत 50 वर्षीय द्वारका विश्वनाथ डोखे (Dwarka Dokhe) ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (mount everest) पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वे महाराष्ट्र पुलिस बल की पहली महिला हैं। यह कीर्तिमान हासिल वाली इस महिला अधिकारी के सम्मान में अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में एक भव्य जुलूस निकाला गया।
राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स पर द्वारका विश्वनाथ डोखे को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नाशिक की पुलिस इंस्पेक्टर द्वारका विश्वनाथ डोखे ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। वे वह माउंट एवरेस्ट अभियान पूरा करने वाली राज्य पुलिस बल की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से निश्चित रूप से महाराष्ट्र पुलिस बल के पुलिसकर्मियों और विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन मिलेगा। द्वारका विश्वनाथ डोखे को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। महाराष्ट्र को उन पर गर्व है।
द्वारका ने 30 मार्च 2024 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया। इसके बाद 22 मई 2024 को वह करीब 50 दिनों की कोशिश में माउंट एवरेस्ट की चोटी (peak of mount everest) पर पहुंचीं। सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर उन्होंने भारत का झंडा थामा और राष्ट्रगान गाया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस बल का ध्वज फहराकर सलामी दी गई। द्वारका डोखे ने कहा कि यह क्षण मेरे जीवन का सबसे भावुक क्षण था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 28 , 2024, 09:34 AM