पांच झुलसे एक हुआ जख्मी
मुंबई. धारावी काला किला (Dharavi Black Fort) के पास अशोक मिल कंपाउंड (Ashok Mill Compound) में मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे के दरम्यान एक कारखाने में आग लग गई। आग की घटना में पांच लोग झुलस गए जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। झुलसे हुए सभी लोगों का अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है जबकि घ्याल हुए वयक्ति को मलहम पट्टी कर घर जाने छोड़ दिया गया। मिली जान्काइरी के अनुसार धारावी के आशिक मिल कम्पाउंड काला किला के पास एक तीन मंजिली और कुछ भाग में चार मंजिली इमारत में आग लग गई। आग इलेक्ट्रिक वायरिंग गारमेंट (electric wiring garment) के स्टॉक और मिश्निरी फर्नीचर में लगी थी। आग बुझाने के लिए तीन फायर इंजन का उपयोग किया गया। फायर जवानो ने आग को बुझाने का काम किया इस दौरान आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला जिसमे पांच लोग झुलस गए थे। आग में झुलसे सलमान खान (26) मनोज (26) अमजद (22) सलाउद्दीन (28) सैदुल रहमान (26) रफीक अहमद (26) को इलाज के लिए सायन अस्पताल भेजा गया। आग की घटना में पांच लोग झुलस गए थे। झुलसे हुए लोग 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत झुलसे हुए थे जबकि रफीक अहमद जो की जख्मी हुआ था जिसे अस्पताल में मलहम पट्टी कर घर जाने दिया गया। फायर विभाग ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह काबू पा लिया। कूलिंग का काम चल रहा था। इस आग की घटना में लकड़ी का फर्नीचर एवं अन्य सामान जल कर ख़ाक हो गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 28 , 2024, 06:52 AM