इसके पहले भी मनपा नाला सफाई के ठेकेदार को लगा चुकी है 31 लाख का दंड
मुंबई। मनपा प्रशासन नाला सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को दंड लगाने का काम किया है।मनपा ने शुक्रवार को जुहू स्थित एर्ला नाला (erla drain) और बांद्रा स्थित चमड़ा वाडी नाला (Chamada Wadi Nala, Bandra) की सफाई में जुटे ठेकेदार को ढाई लाख का दंड लगाया है।मनपा आयुक्त भूषण गगरानी इसके पहले 29 अप्रैल को 31 लाख रुपए का दंड लगाया है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण बांगर ने जानकारी दी कि नाला सफाई को लेकर ठेकेदार को दी गई जवाबदारी में मनपा कोई कोताही नहीं बरत रही है। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि नालों के मुहाने जो कि समुद्र के किनारे पर होते है वहा पर नालों की सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बांगर ने बताया कि पिछले दिनो नाला सफाई का लिए गए जायजे में जुहू स्थित एर्ला नाला की सफाई को लेकर ठेकेदार को दंड लगाया जबकि इसी तरह की कार्रवाई बांद्रा स्थित चमड़ा वाडी नाला की सफाई कर रहे ठेकेदार पर किया गया। दोनो ही जगह पर नाला सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ढाई लाख रुपया का दंड लगाया गया । दोनो ही नालों की सफाई में जुटे ठेकेदार द्वारा नालों से कीचड़ निकाल कर उसे नही हटाने का आरोप था। कीचड़ दोबारा नाला में जा रहा था। इन दोनो ही जगह पर नाला सफाई ठीक से नही होने पर इन इलाको में मानसून के दौरान पानी भरने का अधिक परिणाम होता है।इसी को लेकर मनपा सावधानी बरत रही है।जुहू में एर्ला नाला की सफाई नही होने से जुहू परिसर में पानी भरने की अधिक संभावना बनती है यही हालत बांद्रा पूर्व में चमड़ा वाडी नाला के पास भी होती है। चमड़ा वाडी नाला में पानी भरने से बांद्रा और सांताक्रूज इलाको में पानी भर जाता है।
इसके पहले भी नाला सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर लगा है 31 लाख का दंड
मनपा प्रशासन ने इसके पहले भी मुंबई भर के चल रहे नाला सफाई का काम का मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने औचक जायजा लिया था और ठेकेदारों पर 31 लाख का दंड लगाया था। मनपा आयुक्त ने कई जगह ठेकेदारों की लापरवाही देखी थी। इस दौरान उन्होंने 31 स्थानों पर नाला सफाई के कार्य में ठेकेदारों की लापरवाही नजर आई। इसके बाद इन ठेकेदारों पर लगभग 31 लाख रूपये का दंड लगाया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में और लापरवाही पाई गई तो जमा डिपोजिट को जब्त किया जाएगा। मनपा के निर्देश पर मुंबई शहर के 12 ठेकेदार (19 लाख 75 हजार रूपये), पूर्वी उपनगर के 10 ठेकेदार (7 लाख 20 हजार रूपये) और पश्चिमी उपनगर के 9 ठेकेदार (3 लाख 88 हजार रूपये) दंड लगाया था।
मनपा की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा
मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रवि राजा (Ravi Raja) ने कहा की मनपा की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा भर है। काम से ज्यादा का करोड़ों का ठेका दे देना और फिर कुछ दिखावा करने के लिए नाम मात्र दंड लगा कर छोड़ देना। रवि राजा ने कहा कि ठेकेदारों के साथ साथ जब तक मनपा अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक नाला सफाई जैसे कामों को सही ढंग से पूरा नहीं हो सकेगा। हमारी मांग है कि इसके लिए ठेकेदार के साथ अधिकारी भी दोषी हैं। ऐसे दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 27 , 2024, 06:49 AM