सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पुराने वीडियो, मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का स्पष्टीकरण 

Sat, May 25 , 2024, 06:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह बात देखी जा रही है कि मतदान प्रक्रिया बाधित होने सहित ईवीएम से छेड़छाड़ (EVM tampering) के प्रयास के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने कहा कि ये वीडियो महाराष्ट्र में 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से संबंधित नहीं है। महाराष्ट्र राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।
बता दें कि राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतों की गणना 4 जून को होगी। शुक्रवार को देश के अन्य हिस्सों में छठे चरण के तहत मतदान हुआ। अब सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups