मुंबई: मनपा प्रशासन ने मुंबई की जनता से अपील की है कि लोग नालों में कचरा (garbage in drains) या सामान फेंकने से बचें। इससे बारिश के दौरान (during rain) नालों में पानी भरेगा और शहर में जलजमाव होगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी (Ashwini Joshi) और अभिजीत बांगर (Abhijeet Bangar) ने शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में नाला सफाई (drain cleaning) के कार्य का निरीक्षण किया। अश्विनी जोशी ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों को मॉनसून शुरू होने से पहले समय पर और ठीक से पूरा किया जाना चाहिए। अश्विनी जोशी ने प्रतीक्षा नगर बस डिपो कंपाउंड नाला, शास्त्री नगर नाला, जेके केमिकल नाला, डब्ल्यूटीटी नाला सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद जी नॉर्थ वॉर्ड में रावली नाला, दादर धारावी नाला, राजीव गांधी नगर नाला और सायन हॉस्पिटल इलाके में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौर जोशी ने विभिन्न स्थानों पर सीवेज लाइन, मैनहोल पर लगाई गई सुरक्षा जाली के साथ ढक्कनों का भी निरीक्षण किया। अभिजीत बांगर ने पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के नालों से कीचड़ हटाने के कार्यों की समीक्षा की। बांगर ने पूर्वी उपनगरों में पीएमजीपी नाला, देवनार नाला, बख्शी सिंह कंपाउंड में मीठी नदी क्षेत्र, पश्चिमी उपनगरों में एसएनडीटी नाला, मिलन सबवे रोड और अंधेरी रोड का दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि नालों के आस-पास की बस्तियों से कूड़ा-कचरा अक्सर नालों में फेंक दिया जाता है। जो बारिश के दौरान नालों में उफान का कारण बनता है। कचरे के साथ भारी वस्तुएं भी नालों फेंक दी जाती हैं, सफाई के दौरान जो बाहर निकलती हैं। लोगों को खुद की सुरक्षा के लिए ऐसा काम नहीं करना चाहिए।
भाजपा का कटाक्ष
लंदन की नाला सफाई देखने गए उद्धव ठाकरे?
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) लगातार तीसरे दिन नाला सफाई का जायजा लेने उतरे थे। शेलार पश्चिमी उपनगर के नालो की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि पश्चिमी उपनगर में जल निकासी व्यवस्था अब तक संतोषजनक नहीं है. शेलार मनपा की सत्तधारी रही शिवसेना उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कहाँ हैं उद्धव ठाकरे? क्या लंदन के नालो का दौरा कर रहे है ऐसा सवाल खड़ा किया। भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुंबई में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद नाला सफाई का निरीक्षण दौरा शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने गजधरबंध इलाके में नाले का निरीक्षण किया। शुक्रवार को पश्चिमी उपनगर अंधेरी, वर्सोवा के नाले का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को उन्होंने एनएल कॉम्प्लेक्स के पास दहिसर और दहिसर नदी के नाले का निरीक्षण किया। इस मौके शेलार ने कहा कि हम नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। मनपा जो आंकड़े बता रही है और असल तस्वीर में काफी अंतर है। दावा किया जा रहा है कि वडनई नाला 95 फीसदी साफ है। हकीकत में अभी भी नाले से कीचड़ पड़ा है जिसे निकालने का काम जारी है। आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि शिंदे एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं. इसलिए उन्हें मुंबईकरों की चिंता हुई। इससे पहले मुंबईकरों ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री देखा था। वह घर पर बैठकर नाली सफाई कार्य का निरीक्षण (inspection) कर रहे थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 25 , 2024, 06:13 AM