राहुल शेवाले की रैली में डंपर से हुई फूलो की वर्षा

Sat, May 18 , 2024, 07:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पांचवे चरण के मतदान को लेकर प्रचार का आखिरी दिन था। दक्षिण मध्य मुंबई से शिवसेना उम्मीदवार राहुल शेवाले (Rahul Shewale) ने मतदाताओं में जोश भरने के लिए सुबह में चेंबूर नाका वही एन पुरव मार्ग डायमंड गार्डन से शुरू हुई रैली में लोगो का हुजूम देखने लायक था। सड़को पर इस कदर भीड़ उमड़ी थी कि लोगो चलना मुश्किल हो रहा था। रैली सुमन नगर होकर प्रियदर्शनी होते हुए प्रियदर्शनी ,एडवाहरड़ नगर, सायन रेलवे स्टेशन, डॉ बाबा साहेब अंबेडकर रोड, रानी लक्ष्मी चौक,जीटीबी नगर, सायन कोलीवाडा, वडाला ब्रिज, दादर टीटी ,सेना भवन, स्वातंत्र्यवीर सावरकर मार्ग होते हुए  शिवतीर्थ पर हिंदु हृदयसम्राट वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर समाप्त हुई।राहुल रमेश शेवाले द्वारा आयोजित आशीर्वाद यात्रा को महायुति पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की उत्साहपूर्ण रही आशीर्वाद यात्रा महाराष्ट्र में  मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,अभिनेता गोविंदा सहित  भाजपा  मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार, मनसे नेता संदीप देशपांडे विधायक प्रसाद लाड, तमिल सेल्वन, सदा सरवणकर, मनीषा कायंदे भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ, पूर्व विधायक तुकाराम काते , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, आरपीआई के सिद्धार्थ कसारे और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आशीर्वाद यात्रा में बोलते हुए राहुल शेवाले ने कहा कि पिछले दस वर्षों में मैंने जो विकास  कार्य किए हैं, उसके कारण लोगों को मुझ पर विश्वास है और मुझे यकीन है कि लोग इस विश्वास को बनाए रखते हुए एक बार फिर दक्षिण मध्य मुंबई से विजयी बनाएंगे ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups