मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर मलाड इलाके (Malad area) में एक बुजुर्ग महिला (elderly woman) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में उसके आवास से बरामद किया। अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि महिला की मौत के बारे में तब पता चला, जब महिला के पड़ोसियों ने उसके घर से दो दिन तक किसी तरह की आवाज नहीं सुनी।
बाद में, पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों (local residents) ने मलाड पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। मृतक की पहचान शांताबाई कुराडे (89) के रूप में हुई और हत्यारे की तलाश जारी है, पुलिस का आशंका है कि हत्यारा फरार हो गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला की हत्या वित्तीय विवाद को लेकर हुई होगी। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला शांताबाई सुभाष डी चॉल के कमरा नंबर आठ में रहती थी। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। मलाड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 18 , 2024, 03:22 AM