Almond Milk: बादाम दूध के हैं बहुत फायदे! लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह या रात में कब पीना ज्यादा फायदेमंद है?

Sat, May 18 , 2024, 02:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Benefits of Almond Milk: यह तो सभी जानते हैं कि दूध (milk) हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (beneficial for our health) होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दूध में बादाम मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को दोगुने फायदे होते हैं। बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। डॉक्टर हमेशा बादाम खाने (eating almonds) की सलाह देते हैं। बादाम और दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी (calcium deficiency) पूरी हो जाती है, जिससे कमजोर हड्डियां (weak bones) मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों का एक साथ सेवन करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। बादाम और दूध पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही बादाम विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं।

बादाम का दूध पीने के फायदे
बादाम और दूध का एक साथ सेवन आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई आपकी बेजान त्वचा और बेजान बालों में जान डाल देता है।

बादाम का दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डी के रोगियों के लिए बादाम के दूध का सेवन अमृत से कम नहीं है। अधिकांश महिलाओं के शरीर में कैल्शियम का स्तर कम होता है। ऐसे में उन्हें बादाम और दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

यदि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, तो आप खांसी, सर्दी और फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। ऐसे में अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बादाम दूध का सेवन करें। अगर आपका शरीर हमेशा थका हुआ और सुस्त रहता है तो बादाम वाले दूध का सेवन शुरू कर दें। दूध में बादाम मिलाकर पीने से आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। इससे आपको ताकत भी मिलेगी। 

कब और कैसे करें सेवन?
बादाम के दूध का सेवन आप रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद कभी भी कर सकते हैं। एक गिलास गर्म दूध में 3-4 बादाम पीसकर डालें। इसे रात को सोने से पहले पियें। बादाम को रात भर भिगोकर रखें। इसके छिलके उतारकर दूध में पीस लें और नाश्ते के बाद पियें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups