प्रधान मंत्री का पीयूष गोयल को पत्र

Tue, May 14 , 2024, 10:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : उत्तर मुंबई से भाजपा के प्रत्याशी पीयूष गोयल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक पत्र लिखा ह, इस पत्र में उन्होंने कहा है कि वे पीयूष गोयल ( Piyush Goyal) को उत्तर मुंबई से सांसद बनेंगे। उन्होंने सरकार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनके यहां आने के बाद सरकार को और बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा है कि पीयूष गोयल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता और संगठन दोनों के लिए ही एक अहम भूमिका निभाई है। उनकी सकारात्मकता और कड़ी मेहनत से संगठन मजबूत हुआ है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उनकी पृष्ठभूमि ने सरकार को एक व्यापक दृष्टिकोण दिया है। कपड़ा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और सरकार में नरेंद्र मोदी के सहयोगी के रूप में, जब भी महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन की बात आती है, तो प्रधानमंत्री ने उनके अथक प्रयासों को बहुत निकट से देखा है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस को गरीब, किसान, महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जातियों समेत समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किया जा रहा है। हताशा में अब यह गठबंधन विभाजन, भेदभाव और भ्रष्टाचार की खतरनाक राजनीति की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा है कि जनता उन्हें जीताकर संसद जरूर भेजेगी। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का निश्चय उन्होंने किया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups