मराठा समाज ने किया संजय दीना पाटिल का समर्थन, आरक्षण न मिलने के कारण समाज सरकार से नाराज 

Tue, May 14 , 2024, 10:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पाटिल के समर्थन में शुरू किया प्रचार 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टी के उम्मीदवार एक -एक मत जुटाने के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए है ऐसे में मराठा समाज किस पार्टी और उम्मीदवार को समर्थन करेगा।इस पर  जोर -शोर से चर्चा शुरू है.वही उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले मराठा समाज ने महाविकास आघाडी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल (Sanjay Dina Patil) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है.
सकल मराठा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिंदे सरकार (Shinde government) ने आरक्षण के नाम पर हमें धोखा देने का काम किया है. इसलिए समाज ने एमवीए के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल को समर्थन देने का निर्णय लिया है सकल मराठा समाज भांडुप में  पाटिल के समर्थन में प्रचार भी शुरू कर दिया है महत्वपूर्ण बात यह है कि संजय दीना पाटिल मुंबई से पहले उम्मीदवार हैं जिन्हें मराठा समुदाय ने पूरी ताकत के  साथ  समर्थन दिया है.संजय दीना पाटिल के समर्थन में सकल मराठा समाज ने एक पत्र जाहिर की है. इस पत्र में उन्होंने जनसमर्थन देते हुए कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में लोकतंत्र के पक्ष में मतदान करेंगे. इस मौके पर कहा गया कि मराठा समुदाय के साथ समय-समय पर हो रहे अन्याय के खिलाफ महायुति सरकार ने यह कदम उठाया है. मराठा समाज  को आरक्षण न मिलने और समय-समय पर प्रदर्शनकारियों के साथ की जाने वाली क्रूरता से नाराज मराठा समुदाय ने आखिरकार महाविकास अघाड़ी को अपना समर्थन देने का फैसला किया। समाज का आरोप है कि शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है इसलिए समाज ने शिवसेना के संजय दीना पाटिल का समर्थन किया  हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups