भाजपा युवा मोर्चा  अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या ने किया मुंबई का दौरा 

Tue, May 14 , 2024, 08:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महायुति के उम्मीदवार के लिए मांगा वोट  
 मुंबई।
मुंबई की छह लोकसभा सीट (lok sabha seat) पर जीत हासिल करने के लिए महायुति ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लग गई है.महायुति के उम्मीदवार के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ -साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेता मुंबई में आकर चुनाव प्रचार कर रहे है. इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) ने मुंबई का दौरा किया इस दौरान उन्होंने  मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर महायुति के उम्मीदवार के समर्थन में रैली की.इसमें उत्तर -मध्य लोकसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता उज्जवल निकम उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से महायुति के उम्मदीवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से उम्मदीवार मिहिर कोटेचा के समर्थन में आयोजित रैली को सम्बोधित किया। एक दिवसीय मुंबई दौरे पर आए  युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मन्दिर जाकर विघ्नहर्ता का दर्शन किया इसके बाद उन्होंने उत्तर पूर्व लोकसभा सीट के अंतर्गत वाले वाली गोवंडी विधानसभा क्षेत्र के मानखुर्द क्षेत्र में मिहिर कोटेचा के समर्थन में मुंबई युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाईक  रैली में शामिल हुए इसके बाद वे उत्तर -मध्य लोकसभा क्षेत्र में जनसभा उसके बाद तेजस्वी सूर्या पीयूष गोयल के क्षेत्र में आयोजित रोड शो में शामिल हुए.इसके पहले उन्होंने  उन्होंने युवा खिलाड़ियों, पहली मतदान करने वाले मतदाताओं, एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर भाजपा व महायुति उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की। चुनाव प्रचार में युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्या के मुंबई के दौरे पर युवाओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल दोगुना हो गया। इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने प्रभावित पदाधिकारियों के साथ भोजन किया।इसके अलावा उत्तर मुंबई के भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल एवं सांसद गोपाल शेट्टी के साथ पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ भेंट कर सकारात्मक चर्चा कर महायुति के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या के साथ मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups