मुंबई को 6 साल से नहीं मिली  होर्डिंग पॉलिसी का इंतजार

Tue, May 14 , 2024, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 चुनाव बाद मनपा अब नई पॉलिसी बनाने की तैयारी
मुंबई : 
घाटकोपर में होर्डिंग्स ( hoarding) हादसे के बाद बीएमसी की होर्डिंग्स पॉलिसी ( hoarding policy) पर सवाल उठ रहे हैं। मनपा नियमुनसर हर दस साल में नई पॉलिसी बननी चाहिए। मनपा प्रशासन ने 2008 में बनाई अपनी पॉलिसी का उपयोग अभी तक करती आ रही है जबकि मनपा को 2018 में अपनी नई पॉलिसी लागू करनी चाहिए थी। मनपा राज्य सरकार की पॉलिसी को मान्य कर उसे लागू किया हुआ है। बता दे कि  मनपा वर्ष 2008 में बनाई गई होर्डिंग पॉलिसी पर अब भी काम कर रही है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में सर्कुलर निकाल कर होर्डिंग्स का परमिशन दिया जा रहा है और शुल्क लिया जा रहा है। मनपा नियमानुसार 10 साल बाद होर्डिंग पॉलिसी नई बनाई जानी चाहिए। मुंबई में 2008 के बाद 2018 में नई होर्डिंग पॉलिसी बनानी शुरू हुई। मनपा ने 2020 में  अपनी पॉलिसी बना कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजी गई थी लेकिन सरकार ने वर्ष 2022 में पॉलिसी में फेरबदल करके वापस भेज दिया। पॉलिसी में कुछ खामियां होने के कारण मामला कोर्ट में चला
गया और फिर कोरोना संकट के कारण नई पॉलिसी लागू नहीं हो सकी। पुरानी पॉलिसी में ही 8 पॉइंट एड कर वर्ष 2008 की पॉलिसी ही लागू की गई है। बीएमसी की पॉलिसी में दो होर्डिंग्स के बीच 100 मीटर की दूरी का प्रावधान था उसमें बदलाव कर ऊसर 70 मीटर कर दिया गया। रेलवे की होर्डिंग पॉलिसी की मनपा को नहीं  जानकारी मनपा लाइसेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है  कि रेलवे परिसर में लगने वाली होर्डिंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। क्योंकि रेलवे ने अपनी अलग पॉलिसी बना ली है। वह होर्डिंग को लेकर बीएमसी से कोई संपर्क नहीं करते हैं। डॉ. अश्विनी जोशी ने बताया कि रेलवे के पास होर्डिंग्स को लेकर क्या पॉलिसी है उन्होंने कभी मनपा  के साथ साझा नहीं किया है। रेलवे परिसर में 99 होर्डिंग है नियम के खिलाफ मुंबई में मनपा की अनुमति से लगी कुल 1025 होर्डिंग है जबकि 179 होर्डिंग रेलवे क्षेत्र में लगी है।इन होर्डिंग में 99 होर्डिंग मनपा नियम नियमानुसार से परे है। यह होर्डिंग १००  स्कवायर फुट से लेकर 200 स्कवायर फुट की है।  मनपा अब इन् होर्डिंग को हटाने के लिए डिजास्टर नियम के तहत रेलवे को नोटिस देगी और होर्डिंग निकालने का निर्देश देगी। 40 फुट से बड़ी संबसे अधिक 22 होर्डिंग माटुंगा दादर सायन इन इलाको में है। ,

मनपा ने इसके पहले भी रेलवे को दे चुकी है नोटिस
मनपा इसके पहले भी रेलवे को नोटिस दे चुकी है। मनपा पिछले दिनों जी साउथ वॉर्ड ने रेलवे को पत्र लिख कर सेनापति बापट मार्ग , राखांगी चौक जंक्शन ( अपोजिट फीनिक्स मॉल एरिया ) में लगी होर्डिंग को खतरनाक बताते हुए रेलवे विभाग को लेटर भेजा था। मनपा  ने पत्र में लिखा कि होर्डिंग का खंभा रेलवे परिसर में है लेकिन होर्डिंग सड़क से लगी हुई है। होर्डिंग का हिस्सा गिरने पर किसी की जान जा सकती है। वहीं वेस्टर्न एक्सप्रेस (western Expressway) वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस वे (Eastern Expressway) पर लगने वाली होर्डिंग को लेकर भी मनपा  और एमएमआरडीए के बीच विवाद है। एमएमआरडीए ने साफ़ किया है कि दोनों एक्सप्रेसवे देखभाल के लिए बीएमसी को सौंप दिया, लेकिन होर्डिंग्स से होनेवाली आय जब तक पुराना कांट्रैक्ट ख़त्म नहीं हो जाता तब तक बीएमसी को नहीं मिलेगी।
मनपा के पूर्व विपक्षी नेता रविराजा ने आरोप लगाया कि  घाटकोपर की तरह मुंबई में कुछ साल पहले भी दुर्घटना हुई थी मनपा  ने कोई सबक नहीं लिया। मुंबई में कितने वैध और अवैध होर्डिंग्स है इसकी भी जानकारी मंडप  के पास नहीं है। मेरी सीएम से मांग है कि मुंबई में सभी होर्डिंग्स की ऑडिट कराई जाए।'
वही भाजपा के मनपा  नेता रहे विनोद मिश्रा ने मालाड वेस्ट में स्टेशन के ठीक सामने लगभग 10 हजार वर्ग फुट की अवैध होर्डिंग लगी है।मनपा  का ध्यान इस अवैध होर्डिंग्स पर कब जाएगा इस तरह का सवाल खड़ा किया। 

मुंबई में लगी कुल होर्डिंग्स :
कुल होर्डिंग्स : 1025
लाइट्स वाली : 573
बिना लाइट्स वाली: 382
एलईडी: 70
रेलवे परिसर में 179 जिसमे 99 होर्डिंग मनपा नियम के खिलाफ

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups