मनोज जरांगे 4 जून से करेंगे अनशन, 8 जून को बीड जिले में बड़ी सभा

Tue, May 14 , 2024, 06:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मराठा समाज के लिए सगे संबंधी कानून लागू करने, मराठा आंदोलनकारियों पर दर्ज केस रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने 4 जून से जालना जिले के गांव अंतरवाली सराटी में फिर से अनशन करने की चेतावनी दी है।

छत्रपति संभाजी नगर में एक संस्था की तरफ से आयोजित छत्रपति संभाजी महाराज जयंती उत्सव (Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti Celebration) में मनोज जरांगे पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर छत्रपति संभाजी राजे की प्रतिमा का अभिवादन करने के बाद पाटिल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मराठा समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, लेकिन यह आरक्षण लागू नहीं हुआ है। सगे संबंधियों का कानून भी नहीं बनाया गया। आंदोलनकारी पर दर्ज केस वापस नहीं लिए गए। इस वजह से 4 जून से अंतरवाली सराटी गांव में अनशन किया जाएगा।

इस अनशन के जरिए आप समाज से क्या अपील करेंगे? इस प्रश्न का जवाब देते हुए जरांगे पाटिल ने कहा कि सभी गरीब मराठा समाज हमारे समर्थन में हैं। मराठा समाज को शांतिपूर्ण आंदोलन करना है। आगामी 8 जून को बीड जिले के नारायणगढ में एक विशाल सभा होगी, जिसमें 6 करोड़ मराठा शामिल होंगे। इस सभा के लिए 50 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। इस सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे नारायणगढ जाएंगे।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) पर मराठा आंदोलन (Maratha movement) का क्या असर होगा? यह प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमने महायुति, महाविकास आघाड़ी और न किसी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया। हमने केवल मराठा आरक्षण का विरोध करने वालों को हराने की बात कही थी। जरांगे ने कहा कि वे कोई राजनेता नहीं है, इसलिए मराठा आंदोलन का लोकसभा चुनाव पर क्या असर होगा? यह बता नहीं सकते। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में नहीं आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार महाराष्ट्र में सभाएं लेनी पड़ रही है। जरांगे ने दावा किया कि यह मराठाओं के डर का असर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups