मुंबई। सोमवार को मुंबई में आए तूफान से जहां मुंबई में 15 लोगो की जान चली गई जबकि लगभग 75 लोग जख्मी हुए। जबकि बड़ी संख्या में संपत्ति का नुकसान हुआ। मौसम विभाग (weather department) तूफान सहित मानसून (monsoon) और मानसून आने की सूचना को लेकर अनुमान घोषित करता है। सोमवार को मुंबई में आए तूफान की जानकारी मुंबई मौसम विभाग को भी नहीं थी कि मुंबई में इतना बड़ा तूफान आएगा। मौसम विभाग ने ठाणे पालघर इन इलाको में 50 से 60 मिमी तूफान के साथ मानसून पूर्व बारिश की संभावना की चेतावनी दी थी लेकिन मुंबई में इतना बड़ा तूफान की संभावना नही थी जिससे मौसम विभाग ने मुंबई के लिए कोई अलग से अलर्ट नहीं जारी किया था। मुंबई में सोमवार को 95 किमी स्पीड से हवा चली थी जिससे भारी नुकसान हुआ। उल्लेखनीय है की मुंबई में सोमवार को आए तूफान से 15 लोगो की जान चली गई। मुंबई में शाम 4 बजे के दरम्यान लगभग 95 किमी की स्पीड से तूफान आया। जबकि मौसम विभाग ने शाम 4 बजे ही मुंबई में तूफान आने की घोषणा की थी वह भी 50 से 60 किमी स्पीड से तूफान आने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग को मुंबई में तूफान आने की जानकारी नहीं थी। तूफान में जहा घाटकोपर में रेलवे जी आर पी के जमीन पर लगे 120 बाई 120 फूट का होर्डिंग गिर गया जिसमे 14 लोगो की जान चली गई जबकि 75 लोग जख्मी हुए। इसी तरह मुंबई में आए तूफान से पेड़ गिरने और पेड़ की टहनियां गिरने से कई जगह वाहनों को नुकसान हुआ और कई जगह दीवार के गेट आदि गिरने की घटना घटी। इस दुर्घटना में भी 5 लोग जख्मी हुए और 1 की मृत्यु हुई है। मौसम विभाग मुंबई मौसम पर नजर रखने के लिए तीन डॉपलर रडार लगाया है। लेकिन मौसम विभाग को मुंबई में तूफान की भनक तक नहीं लग सकी और मुंबई में 95 किमी की रफ्तार से तूफान आया और मुंबई के लोगो को परेशानी में डालकर चला गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 14 , 2024, 06:14 AM