अजित गुट को नहीं मिलेगी एक भी सीट
महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने दावा किया है कि महाविकास आघाड़ी (MVA) राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 30 से 35 सीटों पर जीत हासिल करेगी और अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) को एक भी सीट नहीं मिल रही है।
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से मिल रही जानकारी की समीक्षा करने पर यह बात सामने आई है कि भाजपा को फिर से सत्ता मिलनी मुश्किल है। देशभर में भाजपा के खिलाफ वातावरण है। महाराष्ट्र में स्थित अलग नहीं है। राज्य में महाविकास आघाड़ी (MVA) 32 से 35 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है। साथ ही अजित पवार गुट को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं होगी। एकनाथ शिंदे गुट के बारे में उनका कहना कि उसे तीन से चार सीट मिल सकती है। चव्हाण भले ही एमवीए के 30 से 35 सीटें जीतने का दावा कर रहे ह़ो, लेकिन भाजपा की तरफ से पहले ही 45+ सीट जीतने के दावे किए गए थे। महाराष्ट्र में चार चरणों में अब तक 35 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आखिर चरण में 20 मई को 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें मुंबई महानगर की 6 सीटें शामिल हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 14 , 2024, 05:59 AM