राज्य सरकार और मुंबई मनपा के खिलाफ दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला
मुंबई। घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में हुई 14 लोगों की मौत(14 people died), मनपा प्रशासन और राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है। मानसून के दौरान मुंबई में कई हादसे होते हैं और इन हादसों के बाद महानगर पालिका प्रशासन (मनपा) और राज्य सरकार जागती है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने आरोप लगाया है कि मुंबई में होर्डिंग माफिया (hoarding mafia) को राज्य की महायुति सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के संबंध में राज्य सरकार और मनपा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए ।
नाना पटोले ने कहा कि घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और करीब 88 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बेहद दर्दनाक है। हालांकि सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है, लेकिन यह सहायता राशि बहुत कम है। इस राशि को बढ़ाया जाना चाहिए और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार, मुंबई महापालिका द्वारा वहन किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट गठबंधन सरकार के कारण मुंबई की हालत बहुत खराब हो गई है। कमीशन खाने के चक्कर में मुंबई शहर बर्बाद हो गया है। घाटकोपर में लगा होर्डिंग इसका एक बड़ा उदाहरण है। शहर भर में ऐसे हजारों होर्डिंग अनाधिकृत तरीके से लगाए गए हैं। ऐसे अनधिकृत होर्डिंग मुंबई मनपा, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के आशीर्वाद के बिना नहीं लगाए जा सकते। घाटकोपर में होर्डिंग लगाने की इजाजत किसने दी, इसके पीछे कौन सा राजनीतिक नेता था। इन सबकी गहन जांच होनी चाहिए और असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पटोले ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर किसी को बलि का बकरा बना कर भ्रष्ट गठबंधन सरकार अपना पीछा नहीं छुड़ा सकती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला अवैध होर्डिंग्स का हो या जर्जर इमारतों का। बीएमसी सिर्फ नोटिस भेजकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का काम करता है और हादसे के बाद तत्काल कार्रवाई की जाती है। पिछले दो साल से मुंबई मनपा में प्रशासक के नेतृत्व में सारे का कामकाज चल रहे स हैं। सत्ताधारी दल के दो पालक मंत्रियों ने मनपा कार्यालय में अपना दफ्तर खोल लिया है। बड़ा सवाल यह है कि ये दोनों पालक मंत्री क्या सो रहे थे? पटोले ने पूछा है कि बीएमसी दफ्तर सिर्फ वसूली का काम क्यों कर रहा था।
कांग्रेस प्रभारी पहुंचे राजावाडी अस्पताल
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने राजावाडी अस्पताल (Rajawadi Hospital) जाकर होर्डिंग हादसे के घायलों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए राज्य सरकार और मुंबई मनपा जिम्मेदार है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 14 , 2024, 05:49 AM