चाणक्य नीति : वर्तमान में चाणक्य नीति (Chanakya Niti) का दैनिक जीवन में बहुत महत्व है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है, जिसके आधार पर आप अपना विकास कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने क्या कहा था? क्या सलाह दी है? जानिए ...
चाणक्य कहते हैं कि दो तरह के लोगों से दोस्ती करने से बचें, नहीं तो आप धन के बर्बादी के कगार पर आ जाएंगे। गलत लोगों से दोस्ती भारी पड़ सकती है। इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके साथ कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो आपको जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। बता दें ऐसे लोग आपके दोस्त या करीबी होते हैं। लेकिन उनका साथ आपको बर्बाद कर देता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। अन्यथा व्यक्ति सदैव भ्रमित रहता है। चाणक्य के अनुसार जो लोग स्वयं को दूसरों के सामने महान समझते हैं, उन्हें हम मूर्ख कहते हैं। चाणक्य कहते हैं ऐसे लोग आपके लिए समस्याएँ पैदा करेंगे। उनकी सलाह कभी न लें। चाणक्य कहते हैं, जो व्यक्ति हर बात में गलतियां निकालता है या वही राग अलापता है, उसका साथ तुरंत छोड़ देना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति के साथ रहने से आपका नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 14 , 2024, 04:01 AM