जर्मनी में टेस्ला संयंत्र का विरोध करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

Mon, May 13 , 2024, 03:52 AM

Source : Uni India

बर्लिन। जर्मनी के पूर्वी प्रांत ब्रैंडेनबर्ग (eastern province of Brandenburg) की पुलिस ने नवनिर्मित टेस्ला संयंत्र (Tesla plant) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 23 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक पांच मामलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (Criminal Procedure Code) के तहत 23 गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस और न्यायिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद सभी लोगों को रिहा कर दिया गया।

बयान में कहा गया कि यहां आठ-12 मई तक कथित रूप से टेस्ला संयंत्र के खिलाफ हजारों लोगों ने कुल 18 विरोध प्रदर्शन किये, जिसमें 27 पुलिस अधिकारी घायल हो गये।

गौरतलब है कि बर्लिन के पास टेस्ला गीगाफैक्ट्री में बिजली के खंभे पर पांच मार्च को संदिग्ध आगजनी के हमले के बाद बिजली बाधित हो गई और उत्पादन रुक गया। जर्मनी के वल्कनग्रुप (ज्वालामुखी समूह) के सुदूर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आगजनी की जिम्मेदारी ली थी। नवनिर्मित टेस्ला संयंत्र का विस्तार करने के लिये 100 हेक्टेयर से अधिक जंगल काटा गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups