Indonesia flood : इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में बाढ़ से 15 की मौत

Sun, May 12 , 2024, 12:45 PM

Source : Uni India

जकार्ता, 12 मई (वार्ता/शिन्हुआ)। इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिम प्रांत सुमात्रा (sumatra) में शनिवार शाम अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ (flood) के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को कहा, “ग्यारह शव कैंडुआंग जिले (Canduang District) में और चार अन्य सुंगई पुआ जिले में पाए गए।” उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
कैंडुआंग जिले (Canduang District) में 90 इमारतें जलमग्न हो गईं, जिनमें आवास गृह, सार्वजनिक सुविधाएं और दुकानें शामिल हैं। इस बीच आईवी कोटो जिले में 60 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 20 दुकानें और एक स्कूल भवन जलमग्न हो गया है। लगातार अद्यतन डेटा के साथ आपातकालीन स्थिति के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups