Flood In Southern Brazil: ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हुयी

Sat, May 11 , 2024, 03:41 AM

Source : Uni India

ब्रासीलिया। दक्षिणी ब्राजील (southern Brazil) के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत (Rio Grande do Sul province) में पिछले एक सप्ताह से लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ (floods) आने से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। प्रांतीय नागरिक सुरक्षा सेना (provincial civil defense army) ने शुक्रवार को कहा कि 29 अप्रैल से भारी बारिश हो रही है और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई और 756 लोग घायल हुए हैं तथा 141 अभी भी लापता हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मसूलाधार बारिश (torrential rains) के बाद अचानक आयी बाढ़ कम से कम 3,39,000 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़कर अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। इनमें से 71,400 लोग अस्थायी आश्रयों में हैं। इस आपदा से कुल मिलाकर 19.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने और सहायता पहुंचाने के लिए राज्य भर में लगभग 15 हजार सैनिकों सहत 27,000 लोग, 41 हवाई जहाज और 340 जहाज बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे से होकर बहने वाली गुइबा नदी में बाढ़ वर्ष 1941 के बाद से अब तक की आयी सबसे भीषण बाढ़ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups