Storm in Southern Brazil: दक्षिणी ब्राज़ील में तूफ़ान से मरने वालों की संख्या 90 हुयी

Wed, May 08, 2024, 10:02

Source : Uni India

साओ पाउलो. दक्षिण ब्राजील (Southern Brazil) के रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) राज्य में पिछले 24 घंटों में तूफान (storm) से पांच लोगों की मौत हो गई, जिकसे बाद प्रांत में बारिश और बाढ़ (rain and floods) के कारण कारण मरने वालों की संख्या 90 हो गई है।

राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से लगे राज्य में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ (rainfall, floods) और भूस्खलन (landslides) के कारण 132 लोग लापता हुए हैं और 361 घायल हुए हैं। पिछले आठ दिनों में 2,00,000 से अधिक निवासियों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

एजेंसी के अनुसार, राजधानी पोर्टो एलेग्रे सहित राज्य के 497 शहरों में से 388 में 14 लाख से अधिक लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं। शहर की 85 प्रतिशत से अधिक आबादी को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। राज्य भर में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं, क्योंकि 790 स्कूल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, 388 को नुकसान हुआ है और अन्य 52 स्कूल निकाले गए लोगों को आश्रय दे रहे हैं। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने आपदा स्थलों का दौरा किया है और संघीय सहायता का वादा किया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups