अगर डॉलर गिरता है तो ब्रिक्स विकल्प पेश कर सकता है: मोझिन

Fri, May 03 , 2024, 03:55 AM

Source : Uni India

मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के रूस के कार्यकारी निदेशक अलेक्सी मोझिन (Alexey Mozhin) ने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली (international monetary system) ध्वस्त हो जाती है तो ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर का विकल्प प्रदान कर सकते हैं।

मोझिन ने कहा,“मौजूदा व्यवस्था की कमियों के बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा है। इसके अलावा, कई प्रकाशन इस संदर्भ में ब्रिक्स का उल्लेख करते हैं कि यह संघ एक विकल्प पेश कर सकता है।” उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश एक खाता खोल सकते हैं जिसमें समूह के पांच सदस्य देशों की मुद्राएं रियल (Brazil), रूबल (रूस), रुपया (भारत), युआन (चीन) और रैंड (दक्षिण अफ्रीकी) शामिल हो सकती हैं।

रूसी प्रतिनिधि ने कहा,“इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है। यदि अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली ध्वस्त हो जाती है, तो खाते की इस इकाई को वस्तुओं द्वारा समर्थित वास्तविक मुद्रा में बदलने की आवश्यकता होगी।” उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स एक अंतरसरकारी संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups