Torrential Rains In Rwanda: रवांडा में मूसलाधार बारिश से अब तक 49 लोगों की मौत, 79 अन्य घायल 

Fri, May 03 , 2024, 12:06 PM

Source : Uni India

किगाली। अफ्रीकी देश रवांडा (African country Rwanda) में पिछले दो महीने से जारी मूसलाधार बारिश (torrential rains) से अब तक करीब 49 लोगों की मौत हो गयी और 79 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन प्रबंधन (emergency management) के प्रभारी मंत्री अल्बर्ट मुरासिरा (Albert Murasira) ने राष्ट्रीय टेलीविजन को बताया कि यहां मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने और भूस्खलन (lightning and landslides) जैसी घटनाएं हुई। 

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य लोगों की मौत जर्जर मकान गिरने (dilapidated houses) से हुयी। सरकार ने देश भर में लगभग पांच हजार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मूसलाधार बारिश से आयी आपदाओं के कारण घर, पुल, स्कूल भवन, सड़क नेटवर्क और हेक्टेयर वृक्षारोपण सहित बुनियादी ढांचे नष्ट हो गये। रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी ने मई के पहले 10 दिनों में रवांडा के कई हिस्सों में घनघोर बारिश होने की चेतावनी दी थी।

रवांडा जल संसाधन बोर्ड ने भी मंगलवार को देश में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कुछ नदियों के तट टूट जाने की चेतावनी दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ जाएगी। इसलिए पहले से ही संभावित खतरे वाले क्षेत्रों को खाली करने की सलाह दी गयी। गौरतलब है कि पिछले साल मई में पश्चिमी और उत्तरी रवांडा में मूसलाधार बारिश से अचानक आयी बाढ़ तथा भूस्खलन से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups