समस्तीपुर (सु) सीट पर राजग और इंडिया गठबंधन के नवोदित प्रत्याशी के बीच होगी टक्कर

Wed, Apr 24, 2024, 11:57

Source : Uni India

पटना। बिहार लोकसभा सभा चुनाव 2024 (Bihar Lok Sabha elections 2024) में समस्तीपुर (सु) सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (NDA) के नवोदित प्रत्याशी की टक्कर देखने को मिलेगी।

समस्तीपुर (सु) लोकसभा सुरक्षित सीट (Lok Sabha reserved seat) बिहार की सबसे हॉट सीट बन गई है, जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार के ही दो मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी और महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी एक दूसरे के आमने सामने हैं। शांभवी चौधरी और सन्नी हजारी पहली बार लोकसभा का चुनाव लडृ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि दोनों मंत्रियों की संतान अपने पिता की पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

शांभवी चौधरी राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (Ram Vilas) के टिकट पर चुनावी रणभूमि में उतरी हैं, वहीं सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जदयू सरकार (JDU government) में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के लिये यहां परेशानी की बात नहीं लेकिन सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के लिये यह किसी धर्म संकट से कम नहीं होगा। श्री हजारी के पुत्र राजग के विरोधी दल कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर समस्तीपुर (सु) लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups