Delhi Capitals: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ एकतरफा मैच जीता और पॉइंट्स टेबल (points table) में भी लंबी छलांग लगाई। तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही। न तो बल्लेबाज कुछ कमाल कर पाए और न ही गेंदबाज अपनी छाप छोड़ पाए। दिल्ली की जीत के साथ ही अब कुछ टीमों पर प्ले-ऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके अब 6 अंक हैं।
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस हार से नेट रन रेट में बड़ा झटका लगा है। गुजरात के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका रन रेट -1.303 तक पहुंच गया है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने भी अब तक 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की है, लेकिन नेट रन रेट के कारण दिल्ली अंक तालिका में गुजरात से एक स्थान आगे है।
राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 अंक हैं। तीसरे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के भी फिलहाल 8 अंक हैं, लेकिन केकेआर (+1.399) का नेट रन रेट सीएसके (+0.726) से बेहतर है। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है और उसके 8 अंक हैं, लेकिन उनकी टीम का नेट रन रेट फिलहाल +0.502 है।लखनऊ सुपर जाइंट्स के फिलहाल 6 अंक हैं और टीम +0.038 के रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। आज का मैच जीतकर दिल्ली छठे स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन गुजरात की हार के कारण वह सातवें स्थान पर खिसक गई है।
'इन' टीमों पर मंडरा रहा है बाहर जाने का खतरा!
अंक तालिका में आखिरी 3 टीमों की बात करें तो आठवें स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास फिलहाल 4 अंक हैं। नौवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पंजाब (-0.218) मुंबई (-0.234) से आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आखिरी स्थान पर है, जिसने अब तक केवल 2 अंक जुटाए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 18, 2024, 11:51