Khadse : खडसे फिर से होंगे भाजपा में शामिल

Sun, Apr 07, 2024, 03:13

Source : Uni India

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता)। महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के पूर्व वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) कुछ ही दिनों में एक बार फिर भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
श्री खडसे ने शनिवार को इस बात की पुष्टि खुद की। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस बात पर चर्चा की।
पिछली देवेन्द्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) सरकार में श्री खडसे ने भूमि सौदा मामले में वर्ष 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व के साथ मतभेद होने के बाद श्री खडसे ने लगभग तीन साल पहले पार्टी छोड़ दी थी और अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गये थे।
श्री शरद पवार के नेतृत्व वाली अविभाजित राकांपा ने उन्हें 2022 में विधान परिषद का सदस्य बनाया।
श्री खडसे ने बताया कि कुछ घटनाक्रमों के कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा में लौट रहा हूं, मैंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया और पार्टी में लौटने की इच्छा जताई है।”
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राकांपा (एसपी गुट) प्रमुख शरद पवार विधान परिषद सदस्य खडसे को रावेर सीट से अपनी बहू रक्षा खडसे के खिलाफ मैदान में उतारना चाहते थे, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया।
श्री खडसे की पार्टी में वापसी से उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा मजबूत होगी, वहीं श्री पवार के लिए यह बड़ा झटका होगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups