Lok Sabha Elections: पूर्व सांसद-विधायक समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Thu, Mar 28, 2024, 02:18

Source : Uni India

भोपाल।  लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले मध्यप्रदेश में आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के नेता एवं पूर्व सांसद और कांग्रेस के दो पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष यहां प्रदेश कार्यालय में बसपा नेता व भिंड के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस के पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव भाजपा में शामिल हो गए।

साथ ही मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी समेत कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups