Aaj Ka Rashifal (27-1-2024): आज चमकेगा मेष राशि वालों का भविष्य, मिलेगा रोजगार, जानें बाकी राशिवालों का आज का राशिफल 

Sat, Jan 27, 2024, 09:29

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. आज माघ कृष्ण द्वितीया का दिन बेहद खास है, इस दिन सभी राशियों के लोगों को शनिदेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। इसका सबसे अधिक फायदा मेष, वृषभ आदि राशियों के लोगों को होने वाला है तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष 
परिवारजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद संभव है। शनिवार को लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस्य और क्रोध न करें।
वृषभ 
किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
मिथुन
कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है, बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे पर आलस्य की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।
कर्क 
संतान को कुसंगति से बचाएं, नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, निवेश शुभ रहेगा। किसी से मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें, विवाद से बचें।
सिंह 
आप अपना मार्ग भटक रहे हैं, संभल कर काम करें। धनहानि हो सकती है, अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।
कन्या 
काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा की कहा करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
तुला 
बहुत समय के बाद आज आप बहुत प्रशन्न रहेंगे। माता-पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
वृश्चिक 
कम समय में अधिक लाभ मिलेगा, अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
धनु 
आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें, प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरियां बढ़ेंगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं।
मकर 
कभी भी किसी के भरोसे काम न करें, भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।
कुंभ 
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।
मीन 
काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups