House in Mulund : परियोजना प्रभावित को मुलुंड में घर बनाए जाने का बढ़ा विरोध

Tue, Dec 19 , 2023, 08:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा नेता  पूरा दिन भूखा रहकर विरोध करने का लिया है निर्णय
मुंबई।
 मुलुंड में परियोजना प्रभावितो के लिए घर बनाने के मनपा निर्णय का विरोध (Objection to decision) बढ़ता ही जा रहा है। मनपा प्रशासन के निर्णय के खिलाफ भाजपा नेताओ ने एक दिन का भूख आंदोलन करने का निणर्य लिया है।  भाजपा नेता इसके पहले पिछले रविवार को ठिय्या आंदोलन (The Thiya Movement) किया था। 
मुलुंड पूर्व के मुलुंड गांव परिसर में मनपा ने परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने का निर्णय लिया है।  मनपा प्रशासन इस प्रोजेक्ट के तहत परियोजना प्रभावितों के लिए कुल 7439 घर उपलब्ध कराने की योजना है।  मनपा  द्वारा तैयार किया जाने वाला घर  मनपा  की विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आवास के रूप में प्रदान किया जाएगा । इस प्रोजेक्ट को तत्कालीन ठाकरे सरकार ने मंजूरी दी थी। प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने इस प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट में बड़ा वित्तीय घोटाला हुआ है। मनपा ने खुलासा किया की प्रोजेक्ट में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है। हालाँकि  मुलुंड में इस परियोजना को  रोकने के लिए भाजपा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर  शिकायत दर्ज कराते हुए इस परियोजना को रद्द करने की मांग की थी। पूर्व सांसद किरीट सोमैया के साथ साथ  सांसद मनोज कोटक, विधायक मिहिर कोटेचा, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर शिंदे, प्रकाश गंगाधरे, नील सोमैया ने भी इस  परियोजना को रद्द करने की मांग मनपा प्रशासन से की है । मनपा द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर भाजपा नेताओं ने एक दिन का उपोषण करने का फैसला किया है।इसी तरह  मुलुंड के नागरिकों ने अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे
समग्र स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) हर शनिवार को मुंबई के विभिन्न इलाकों का  दौरा कर रहे हैं । पूर्व नगरसेवक गंगाधरे ने जानकारी दी की मुख्यमंत्री शिंदे (Chief Minister Shinde) शनिवार को मुलुंड आने की संभावना है और उस समय इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात करेंगे  और बात रखेंगे।

विरोध क्यों?
मुलुंड में भाजपा  के सभी  नेताओ  ने इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग करते हुए कहा है कि मुलुंड के लोगों में डर का माहौल है . सोमैया ने आरोप लगाया था कि अगर परियोजना पीड़ितों के लिए घर उपलब्ध कराए गए तो इस परिसर में पचास हजार बांग्लादेशी नागरिक यहां आ जाएंगे। इससे मुलुंड की शांति भंग हो जाएगी। वर्तमान में मुलुंड और आसपास के क्षेत्रों में कोई परियोजना नहीं है । गंगाधरे ने आरोप लगाया  कि ये परियोजना प्रभावित लोग दूसरे विभागों से यहां आएंगे जिसमे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के है। गंगाधरे ने आरोप लगाया किमुलुंड के नागरिकों पर अतिक्रमण करेंगे और यह मुलुंड में हिंदू जनमत पर हमला करने की एक चाल बताया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups