कुल लागत पहुंची 713 करोड़ रुपये
मुंबई। गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (Goregaon Mulund Link Road) प्रोजेक्ट के खर्च में अब और बढ़ोत्तरी हुई है। मनपा प्रशासन ने प्रोजेक्ट में 47 करोड़ खर्च बढ़ने की मंजूरी दी है। अब इस प्रोजेक्ट का कुल खर्च 666 से बढ़कर 713 करोड़ रुपया हो गया है। मनपा का कहना है कि प्रोजेक्ट में मूलभूत सुविधा के लिए बिछाए गए केबल को हटाने और उन्हें नई जगह पर बिछाने से यह खर्च बढ़ा है।
गोरेगांव मुलुंड रोड प्रोजेक्ट मनपा की महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक है। मनपा इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए चार विभिन्न कंपनियों को काम सौंपा है। मनपा के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पिछले कई वर्षों से रुकी हुई थी जो अब जाकर पटरी पर आई है। गोरेगांव मुलुंड जोड़ रास्ता (Goregaon Mulund Junction Road) पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर को जोड़ने वाला चौथा रास्ता उपलब्ध होगा। तीसरे चरण में गोरेगांव में रत्नागिरी होटल के पास 1265 मीटर लंबे छह लेन का फ्लाईओवर निर्माण करना है। मुलुंड खिंडीपाड़ा में उच्च स्तरीय एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा और डॉ. हेगड़ेवार चौक पर 1890 मीटर लंबे छह लेन का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन तीन पुलों के लिए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड को दिसंबर 2021 में 666 करोड़ का ठेका दिया गया है। फिलहाल ये काम चल रहा है और अब इस प्रोजेक्ट की लागत बढ़ गई है।
इस परियोजना के कार्य के दौरान सड़क के नीचे मूलभूत सुविधाओं का नेटवर्क विस्थापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए बिजली के तार 300 मिमी व्यास वाले तार को बदलना होगा। इस कार्य की लागत ठेकेदार को अलग से देनी होगी। मनपा ने इसके लिए एकमुश्त 20 करोड़ का प्रावधान किया है। इसी तरह सड़क को भी चौड़ा करना है पहले 1991 की विकास योजना के अनुसार यह सड़क 15 से 30 मीटर चौड़ी थी। अब 2034 विकास योजना के तहत सड़क को 45.70 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिसके चलते मूलभूत सुविधा देने वाली केबल को हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जाना है। जिसके लिए 25 करोड़ रुपये और खर्च होंगे। भूमिगत सेवा सुविधा देने के लिए केबल को हटाए जाने पर कुल 45 करोड़ 68 लाख खर्च होगा इसी के चलते ठेकेदार को 666 करोड़ के बदले मनपा को अब 713 करोड़ रुपए देने होंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 19 , 2023, 07:57 AM