अब क्यों जागे महाविकास आघाड़ी के नेता: राज, अडानी के खिलाफ मोर्चे को लेकर सख्त टिप्पणी

Mon, Dec 18 , 2023, 10:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
धारावी पुनर्विकास परियोजना (Dharavi Redevelopment Project) उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को दिए जाने के विरोध में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  ने शनिवार 16 दिसंबर को मोर्चा निकाला था। अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) की तरफ से इस मामले में टिप्पणी आई है। साथ ही मोर्चे को लेकर उन्होंने ठाकरे गुट पर सख्त टिप्पणी भी की है।  
राज ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना अडानी को देने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई में बड़ी परियोजना आ रही है, इसे अडानी को क्यों दिया गया। सब कुछ यहीं से शुरू होता है। अडानी के पास ऐसा क्या है जो एयरपोर्ट, कोयला सब कुछ संभाल सकता है? टाटा जैसी और भी कई बड़ी कंपनियां हैं। आपको उनसे इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए डिज़ाइन मांगनी चाहिए थी। टेंडर निकाले जाने चाहिए थे। हमें जानना था कि वहां क्या होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे गुट के मोर्चे की आलोचना की। राज ने कहा कि मेरा एकमात्र सवाल यह है कि महाविकास आघाड़ी के नेता अब क्यों जाग गए हैं? इसकी घोषणा हुए 8 से 10 महीने हो गए होंगे, लेकिन फिर आज मोर्चा क्यों? क्या समझौता ठीक तरह से नहीं हो रहा है?
इधर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) ने राज ठाकरे पर ताना मारते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र बचाने का समय है। ऐसे वक्त में सभी मतभेद भुलाकर सभी एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए, यह हमारा मत है। तानाशाही के खिलाफ लड़ने की मानसिक तैयारी है या नहीं, यह भूमिका स्पष्ट की जानी चाहिए। महाराष्ट्र में कई पार्टियां ऐसी हैं जो लगातार भूमिकाएं बदल रही हैं। महाराष्ट्र अखंड रहना चाहिए। मुंबई के साथ महाराष्ट्र की दलाली चल रही है। अगर वे इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हैं तो हम उन्हें आशा भरी नजरों से देखेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups