RBZ Jewelers IPO : कल खुलेगा आरबीजेड ज्वैलर्स लिमिटेड का आईपीओ

Mon, Dec 18 , 2023, 07:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: दुल्हन के लिए सोने के पुरातन आभूषण(antique jewelery) में विशेषज्ञता रखने वाले और भारत में प्रतिष्ठित राष्ट्रव्यापी खुदरा विक्रेताओं और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय खिलाड़ियों को वितरण करने वाले सोने के आभूषणों के संगठित निर्माताओं में से एक अग्रणी निर्माता आरबीजेड ज्वैलर्स (RBZ Jewelers) लिमिटेड ने अपने पहले सार्वजनिक पेशकश के लिए प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड 95 से ₹100 तय किया है।  कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव ("आईपीओ" या "प्रस्ताव") निवेश के लिए मंगलवार, दिसंबर 19, 2023 को खुलेगा और गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 150 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 150 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। प्रति इक्विटी शेयर 10 के अंकित मूल्य का यह सार्वजनिक निर्गम 1,00,00,000 इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से नया निर्गम है। यह आईपीओ कंपनी की कार्यशील पूँजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए लाया जा रहा है। आभूषण उद्योग में आरबीजेड ज्वेलर्स का पंद्रह (15) से अधिक वर्षों का इतिहास है। ये जड़ाऊ, मीना और कुंदन के काम सहित दुल्हन के लिए सोने के पुरातन आभूषणों की एक विविध श्रृंखला के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञ हैं, और इसे थोक और खुदरा, दोनों आधार पर बेचते हैं। ये राष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं को जॉब वर्क के आधार पर दुल्हन के लिए सोने के पुरातन आभूषण का प्रसंस्करण और आपूर्ति भी करते हैं। इनके व्यवसाय मॉडल का अनूठा तत्व संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर पूर्ण नियंत्रण है, जिससे इन्हें आपूर्ति पक्ष पर उत्पादों की गुणवत्ता की निगरानी और नियंत्रण रखने के साथ माँग पक्ष पर ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता हासिल करने में मदद मिलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups