सांसद डा. श्रीकांत शिंदे के हाथों नई पाइप लाइन का भूमिपूजन
हमारा महानगर संवाददाता
ठाणे। दिवा वासियों को अब पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। शिल फाटा मार्ग पर 900 मिमी. व्यास की साढ़े 4 किमी. नई पाइप लाइन (new pipeline) की मंजूरी मिल गई है। रविवार को दिवा पूर्व चंद्रागण टावर के पास उक्त पाइप लाइन का भूमि पूजन सांसद डा. श्रीकांत शिंदे (Dr. Shrikant Shinde) के हाथों किया गया। इससे दिवा पूर्व और पश्चिम समेत साबे , दिवा, कोकण रत्न, बीआर नगर, रिलायंस टावर, समर्थ नगर सहित आदि भागों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डा श्रीकांत शिंदे ने कहा कि दिवा का विकास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के प्रयास से हो रहा है। सड़क, पानी, ड्रेनेज, गटर आदि काम का किया जा रहा है। दिवा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फास्ट ट्रेनो का ठहराव हो रहा है।
पूर्व और पश्चिम प्लेटफार्म पर एस्केलेटर सहित अन्य यात्री सुविधा कार्य जोरों पर किए जा रहे हैं। होम प्लेटफार्म का काम प्रगति पर है। काम पूरा होने के बाद दिवा सीएसटी लोकल शुरु की जाएगी। शिवसेना ही दिवा का विकास कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिवा की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर पानी की समस्या के समाधान के लिए जूना पलावा मार्ग से आने वाले पाइप लाइन से पेयजल की गंभीर समस्या से नागरिकों को राहत मिलने के आसार हैं। इस अवसर पर कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लाडंगे, कल्याण ग्रामीण संघटक ब्रम्हाशेठ पाटिल, दिवा शहर प्रमुख रमाकांत मढवी, उपशहर प्रमुख शैलेश पाटिल, आदेश भगत, गणेश मुंडे, पूर्व नगरसेवक अमर पाटिल, दीपक जाधव, पूर्व नगरसेविका दर्शना म्हात्रे, दीपाली भगत, सुनीता मुंडे, युवती सेना शहर अधिकारी साक्षी मढवी, विभाग प्रमुख उमेश भगत, चरणदास म्हात्रे, निलेश पाटिल, गुरुनाथ पाटिल, शशीकांत पाटिल, भालचंद्र भगत, विनोद मढवी सहित शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय रहिवासी के अलावा मनपा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 17 , 2023, 10:22 AM