कंट्रोल रूम में फोन कर महिला ने पकड़वाया आरोपी, महिला से धोखाधड़ी कर हो गया था फरार

Sun, Dec 17 , 2023, 09:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : अग्रीपाड़ा पुलिस ने पैसे से शिक्षक महिला के साथ पैसे उधार लेने के नाम पर गहने ब्याज पर रखने के नाम पर धोखाधड़ी (Fraud) करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है इससे पहले एक और आरोपी को आगरी पाड़ा पुलिस गिरफ्तार हो चुकी है जो फिलहाल जमानत पर है वही अब जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसने महिला से बिजनेस करने और जरूरी काम के लिए पैसे मांगे थे महिला ने आरोपी को कुछ पैसे और अपना गाना दे दिया इसके बाद आरोपी फरार हो गया था फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को तब गिरफ्तार (Arrested) किया गया जब महिला ने मुंबई पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन कर आरोपी के बारे में जानकारी दी कि वह एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रहा है इसके बाद वर्ली पुलिस की टीम अटरिया मॉल पहुंची और वहां मौजूद आरोपी रवि पोपट उर्फ समीर खान उर्फ समीर मर्चेन्ट को पकड़ लिया। उसपर अधिक कार्रवाई करने के लिए उसे थाने लाया गया। जिसके बाद वर्ली पुलिस ने आरोपी की अग्रिपडा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

पहले महिला का विश्वास किया हांसिल
एक अधिकारी ने बताया कि महिला लोगों अपनी ठगी का शिकार बनाने के लिए आरोपियों ने पहले उससे थोड़े-थोड़े पैसे लेकर उसे वापस दे दिया जिससे महिला का विश्वास पूरी तरीके से आरोपियों ने जीत लिया और फिर बातचीत करते करते महिला से पैसों की मदद मांगी गई। महिला ने कुछ पैसे नकद दिए और कुछ गहने ब्याज पर रखने के लिए दे दिया। इसके बाद पहले 4 लाख 50 हजार और फिर बाद में पंद्रह लाख 50 हजार रुपये नगद और गहने ब्याज पर रखकर देने के लिए कहा। पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups