मुंबई : अंधेरी पुलिस में एक महिला के खिलाफ पति और पत्नी को बदनाम करने को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। मामले में पत्नी ने शिकायत दी है कि संबंधित महिला उसके पति और उसकी बदनामी लिंक्ड इन नामक वेबसाइट (Linked In website) पर फेक प्रोफाइल फोटो लगाकर कर उनकी बदनामी कर रही है। जिसमें उसने लिखा है कि यह दोनों मिलकर महिलाओं को फसाते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तब सामने आया जब, महिला को उसके ही कंपनी के लोगों फोन कर बताया कि एक अकाउंट पर फेक प्रोफाइल फोटो लगाकर उसकी बदनामी की जा रही है। यही नहीं आरोपी महिला ने पति और पत्नी की बदनामी करने के लिए वे जिस कंपनी में काम कर रहे थे उस कंपनी के अधिकारी को भी मैसेज किया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कंपनी में जांच बैठाई गई। इसी के बाद पति पत्नी अंधेरी पुलिस थाने पहुंचे और मामले में फिर दर्ज करवाया।
कंपनी में काम करने वाली महिला ने अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दी है कि उसके पति और उसके नाम का इस्तेमाल करो उसकी बदनामी की जा रही है। जिसके आधार पर अंधेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 503 और आईटी एक्ट 66c के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 17 , 2023, 04:37 AM