ganja smuggler : गांजा तस्कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, Dec 16 , 2023, 09:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : नशा निरोधी पथक (एएनसी)  बांद्रा यूनिट ने गांजा तस्करी (ganja smuggler) के आरोप में तेलंगाना से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी पहले से ही तेलंगाना के जेल में बंद था, प्रोडक्शन वारंट जारी कर अपरक़द्द शाखा की टीम तेलंगाना पहुंची, वहां के जेल से उसे गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। इससे पहपे गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किए गए आरोपी का नाम अजय रामऔतार चौरसिया है। चौरसिया तेलंगाना से अपने साथियों की मदद से मुंबई में गांजा की सप्लाई करता था। जिसमे। दो आरोपियों को 2022 में गिरफ्तार किया गया था। एफआईआर दर्ज ह9ने के बाद से ही आरोपी ठाणे, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के इलाकों में छिपकर रहा रहा था। आरोपी को बालाराम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर तेलंगाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपी को तेलंगाना की जेल से गिरफ्तार कर लाया है। आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अपराध शाखा मामले की अधिक जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups