rape case : नाबालिग का बालात्कार, कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Sat, Dec 16 , 2023, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : ओशिवारा पुलिस (Oshiwara Police) ने एक कश्मीरी को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने एक नाबालिग के साथ बलात्कार ( rape) किया, जिससे वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है उसका नाम अली बुखारी तारीक सय्यद उर्फ आकाश (19) है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया से नाबालिग से पहचान की थी। इसके बाद कई बार उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376,(2)(एन) के साथ पॉक्सो एक्ट 6, 10, 12 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर हुई पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग से सोशल मीडिया पर बातचीत की। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे मिलने लगे। इस बीच आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की गई।

पीड़ित हुई गर्भवती
आरोपी द्वारा बलात्कार किये जाने से नाबालिग गर्भवती (pregnant) हो गई। इस वजह से उसे बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज पुलिस कॉन्स्टेबल की सुरक्षा में चल रहा है। पुलिस को पता चला कि कश्मीरी युवक नाबालिग से मिलने अस्पताल आ रहा है। जिसके बाद बांद्रा पुलिस की मदद से आरोपी जैसे ही अस्पताल पहुंचा घरवालों ने उसे बातों में उलझाकर रखा। इसबीच पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की अधिक जांच ओशिवारा पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups